Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

आर माधवन ने पिता के किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधवन ने अपने किरदार, अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और सीक्वल को लेकर अपने विचार शेयर किए।

15 Oct 2025

आर माधवन ने पिता के किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इस बार दर्शकों को एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि अभिनेता आर माधवन इसमें रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधवन ने अपने किरदार, अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और सीक्वल को लेकर अपने विचार शेयर किए।

माधवन ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में पिता का रोल निभाया है और इस अनुभव को लेकर वह शुरू में थोड़ा घबराए हुए थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने पहले कभी पिता का किरदार नहीं निभाया है और अजय के ससुर का रोल निभाना अपने आप में चुनौतीपूर्ण था। अजय जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना एक बड़ा अनुभव था, लेकिन शुरुआत में मैं वाकई नर्वस था।"

अभिनेता ने अजय देवगन की प्रोफेशनलिज्म की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैंने कई स्टार्स को सेट पर व्यस्त देखा है, लेकिन अजय सर हमेशा पूरी तरह मौजूद रहते हैं। वो बेहद समर्पित और अनुशासित कलाकार हैं। उनके साथ काम करते हुए हमें एक अलग ही जुड़ाव महसूस हुआ।"

फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल्स की बढ़ती संख्या पर अपनी राय देते हुए माधवन ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कहानी दमदार हो। "जब तक स्क्रिप्ट अच्छी है, सीक्वल से कोई दिक्कत नहीं है। 'दे दे प्यार दे 2' की कहानी मजेदार, भावनात्मक और ताजगी से भरी है। हमें पूरा यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। हमने इसे बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है।"

'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस बार सीक्वल में रोमांस और कॉमेडी का दोगुना डोज मिलने वाला है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आर माधवन ने पिता के किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधवन ने अपने किरदार, अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और सीक्वल को लेकर अपने विचार शेयर किए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News